16 फ़रवरी 2024 - 08:17
आयल टैंकर्स पर क़ब्ज़ा हुआ तो देंगे मुंहतोड़ जवाब

अमेरिका ने 3 फरवरी को एक बयान में ईरान के तेल की चोरी की पुष्टि करते हुए कहा था कि आईआरजीसी पर प्रतिबंध लगाया गया है, इसलिए 520,000 बैरल ईरानी तेल जब्त कर लिया गया है।

ईरानी राष्ट्रपति सय्यद इब्राहीम रईसी के क़ानूनी सलाहाकर और डिप्टी मोहम्मद देहकान ने संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा ईरानी तेल टैंकरों की जब्ती पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि ईरान को इस संबंध में कानूनी कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है।

याद रहे कि अमेरिका ने 3 फरवरी को एक बयान में ईरान के तेल की चोरी की पुष्टि करते हुए कहा था कि आईआरजीसी पर प्रतिबंध लगाया गया है, इसलिए 520,000 बैरल ईरानी तेल जब्त कर लिया गया है।

अमेरिकी न्याय विभाग के इस बयान के जवाब में ईरान के कानूनी मामलों में राष्ट्रपति के सलाहकार ने कहा है कि मैं निश्चित तौर पर नहीं कह सकता कि तेल जब्त किया गया है या नहीं। संबंधित कंपनी या ईरानी तेल मंत्रालय को इस संबंध में स्पष्टीकरण देना चाहिए क्योंकि इस संबंध में गलतफहमी या गलत बयानी की संभावना है।

उन्होंने कहा कि कानूनी तौर पर हम हारे नहीं हैं, इसलिए ईरानी तेल नौकाओं की जब्ती के मामले में ईरान को अपने तरीके से प्रभावी ढंग से जवाब देना चाहिए, लेकिन इस मामले में कानूनी रास्ता भी खुला है।